July 1, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular मनोरंजन

एक्टिंग के अलावा सितारों को चौंकानेवाले शौक

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

मारे फिल्मी कलाकार भव्य पार्टी देने में माहिर होते हैं। ये और भी बहुत ऐसे काम करते हैं, जिनसे इनकी चर्चा होती रहती है। दरअसल, आज के फिल्मी कलाकार इतने मालामाल हैं कि वे सिर्फ आलीशान घर ही नहीं बना रहे, बिल्डिंग बना रहे हैं, हेलीकॉप्टर खरीद रहे हैं, ऑर्गेनिक खेती कर रहे हैं और तकनीक के महंगे और नए से नए आयाम को अपने घर और निजी जीवन से जोड़ रहे हैं।

पश्चिम में शकीरा और डेविड बेखम जैसे लोग तो बेतहाशा पैसे के लिए जाने ही जाते हैं। उसी ट्रेंड पर बॉलीवुड के कलाकार भी चल पड़े हैं। बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान को असल जिंदगी में रीयल एस्टेट का क्रेज है। दुनिया की मशहूर इमारतों पर उन्होंने अपनी बादशाहत कायम की है। दुबई के पहले मानव निर्मित जुमैरा द्वीप पर शाहरुख का घर है। वे वहां सपरिवार छुट्टियां बिताने जाते हैं। शाहरुख लंदन भी जाया करते हैं। मध्य लंदन के पॉश इलाके पार्क लेन में उन्होंने तकरीबन बीस मिलियन पौंड का घर खरीदा है।

प्राइवेट एयरक्राफ्ट रखने वाले बॉलीवुड के एकमात्र कलाकार अजय देवगन हैं। शूटिंग, प्रमोशन और व्यक्तिगत सफर के लिए उन्होंने 6 सीट वाला एयरक्राफ्ट खरीदा है। अजय ऑर्गेनिक फार्मिग के भी शौकीन हैं। महाराष्ट्र के करजत में 28 एकड़ के उनके देवगन फा‌र्म्स में पपीते, केले आदि के हजारों पेड़ हैं, केसर और हापुज आम के बाग हैं। यही नहीं, अजय के पूरे घर में सोलर एनर्जी की व्यवस्था है। यानी हमेशा घर जगमग करता है।

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन हजार करोड़ की मिल्कियत के मालिक हैं। उन्होंने भी दुबई के जुमैरा गोल्फ एस्टेट में रिसॉर्ट जैसा भव्य विला खरीदा है। इसकी कीमत 15 से 35 मिलियन यूएई दिरहम के बीच है।

खतरों के खिलाड़ी अक्षय कुमार कॉमेडी और स्टंट करने में तो माहिर हैं ही, आलीशान घर खरीदने में भी उनका कोई सानी नहीं है। मुंबई में जुहू, लोखंडवाला और बांद्रा में आलीशान घर लेने के साथ-साथ उन्होंने कनाडा के टोरंटो में एक हिल, भव्य अपार्टमेंट और एक बंगला खरीदा है।

हाल ही में अक्षय ने गोवा के अंजना बीच पर एक पुर्तगाली बंगला खरीदा है। ट्विंकल ने यह बंगला पसंद किया था और अक्षय ने खरीद लिया। शिल्पा शेट्टी भी कम नहीं हैं। पति राज कुंद्रा के साथ शिल्पा ने मुंबई में आधुनिक सुविधाओं वाला ‘पिनेकल ऑफ ड्रीम्स’ खरीदा है। शादी की पहली सालगिरह पर शिल्पा को विश्व की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा (दुबई) में अपार्टमेंट गिफ्ट में मिला। उन्होंने हाल ही में कनाडा के सरी में राजमहल खरीदा है।

इस मामले में प्रेरणा बना हॉलीवुड एक कदम आगे ही रहा है। 20वीं सदी के चर्चित ऐक्टर मार्लन ब्रेंडो ने फ्रांस का तेतियारोआ द्वीप खरीदा। शकीरा बहामास के बॉन्ड्स द्वीप की मालकिन हैं। लिंयोनार्डो डी केप्रियो ने बेलिज के ब्लैकाडोर को अपना आशियाना बनाया है। तो जान गए ना आप भी? है न चौंकाने वाली बात..?

Related Posts