May 20, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular मनोरंजन

हाय हसीनाएं : कोई जोंक से चुसवाती है खून तो कोई खरीदती है ताजी हवा

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

दुनिया भर में स्वस्थ रहने के लिए लोगों की प्राथमिकताएं अलग-अलग होती हैं। कुछ एक्सरसाइज को प्राथमिकता देते हैं, तो कुछ खाने-पीने पर खास ध्यान देते हैं, लेकिन हॉलीवुड की कुछ सेलिब्रिटीज की सेहत और खानपान से जुड़ी आदतें बिल्कुल अजीबो-गरीब हैं। एक नजर..

कैथरीन जेटा जोंस : वेल्स की रहने वाली अभिनेत्री कैथरीन जेटा जोंस अब लॉस एंजिलिस में रहती हैं। वे स्वस्थ रहने के लिए वेल्स की ताजा हवा की बोतलें प्लेन से मंगवाती हैं। कैथरीन का मानना है कि वेल्स की शुद्ध हवा से वे तरोताजा महसूस करती हैं और यही उनके सिस्टम को ठीक रखती है। इस बोतल की कीमत करीब दो हजार रुपए है।

फर्गी : काली आंखों वाली गायिका फर्गी अपने पाचन-तंत्र को सही रखने के लिए हर रोज दो चम्मच ऑर्गेनिक सेब से बना सिरका पीती हैं। उन्होंने अपने ट्रेनर की सलाह पर लंच और डिनर के बाद इसे पीना शुरू किया है। वैसे बहुत से लोग इसे सलाद में मिलाकर खाते हैं, क्योंकि इसका स्वाद बहुत अच्छा नहीं होता।

विक्टोरिया बैकहम : फैशन डिजाइनर बैकहम स्पाइस गर्ल के रूप में चर्चित हैं। वे अपनी भूख को कम करने के लिए जमे हुए अंगूर खाती हैं। बेशक नाजुक दांतों वाले लोगों के लिए यह नुस्खा सही नहीं है, लेकिन इससे विक्टोरिया जैसा स्लिम फिगर पाया जा सकता है। इसके जरिए हम भी अपनी कैलोरी की मात्रा कम कर सकते हैं।

डेमी मूर : डेमी अपने चेहरे पर जोंक को रखती हैं। उनका मानना है कि जोंक की खून चूसने की खासियत के कारण वे खून का डी-टॉक्सिफिकेशन कर देती हैं। इससे शरीर का पूरा सिस्टम सही चलने लगता है।

रीसी विदरस्पून : विदरस्पून पूरे दिन में बच्चों जितनी डाइट लेती हैं। वे रोजाना घर से मछली, सब्जियां और ब्राउन राइस खाकर निकलती हैं।

हैली बेरी : त्वचा की सफाई के लिए हैली बेरी कॉफी के दानों को शॉवर जेल के साथ मिलाकर लगाती हैं। लोगों को किचन और बाथरूम की दो अलग चीजों का साथ में प्रयोग करना अजीब लग सकता है, लेकिन हैली इसे बेहद कारगर मानती हैं। इससे उनकी त्वचा से जहां अच्छी खुशबू आती है, वहीं यह कड़े एक्सफोलिएटिंग प्रोडक्ट्स की तुलना में अच्छा साबित होता है।

निकोल किडमैन : मीठी चीजों से दूर रहने के लिए ऑस्ट्रेलियाई अभिनेत्री किडमैन नाश्ते में सेलरी स्टिक्स में किशमिश रख उसे शहद के साथ खाती हैं। इसे उन्होंने ‘फ्रॉग ऑन ए लॉग’ नाम दिया है। हालांकि इसका स्वाद अच्छा नहीं होता, लेकिन इससे वे केक और चॉकलेट न खाकर सैकड़ों कैलोरी लेने से बच जाती हैं।

जेनिफर लोपेज : लेटिन गायिका जेनिफर लोपेज अपने साथ हमेशा नारंगी का तेल रखती हैं। जब भी उन्हें भूख लगती है, तो वे इसे सूंघ लेती हैं। लोपेज का मानना है कि यह भूख को कम कर देता है। अध्ययनों से पता चला है कि खाने के पहले नारंगी खाने से वजन कम किया जा सकता है।

Related Posts