July 3, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular खेल

अपने रेटायर्मेंट प्लान में CAPTAIN COOL अभी से जीत के बाद मैदान करते हैं यह अजीब काम  

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

Captain Cool माने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी का फैन कौन नहीं है। हर कोई उनकी आदत और उनके खेलने के तरीके से ख़ासा प्रभावित है। हो भी क्यों ना उनका खेलने का ढंग है ही सबसे अलग। हर मैच को ख़त्म करने का उनका तरीका अलग है। आप भी जानते होंगे कि हर मैच के अंत में वो स्टाम्प को उखाड़ लिया करते हैं। जी हाँ,ये तो सभी जानते हैं लेकिन ये नही जानते होंगे आप की वो ऐसा क्यों करते हैं। तो इस बात का जवाब आखिर उन्होंने दे ही दिया है।

इस सवाल पर लोगों के कई तरह के जवाब आ चुके हैं जैसे कि धोनी कर्क राशि के हैं, जो उन्हें चीजें इकट्ठा करने का शौकीन बनाता है। या फिर ये उनकी आदत बन चुकी है। लेकिन सही कारण ये नही है। आपको बता दे कि हाल ही में BCCI को दिए एक इंटरव्यू में धोनी ने इसका असली कारण बताया। धोनी ने कहा, “यह मेरा रिटायरमेंट प्लान है।

अच्छी बात यह है कि मैं स्टंप्स इकट्ठा तो करता हूँ, मगर यह नहीं लिखता कि वो किस जीत की है। जब मैं रिटायर हो जाऊंगा, तो अपने वीडियोज को ध्यान से देखूंगा और पता लगाऊंगा कि कौनसी स्टंप किस जीत की है। यह रिटायरमेंट के बाद मेरा पास टाइम है। अब ये तो सब समझ में आ गया है भाई लेकिन इस तरह से कौन अपने रिटायरमेंट को प्लान करता है।

Related Posts