June 23, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

इस सम्राट के इस ख़ज़ाने का दरवाज़ा नही खोल पाया है कोई

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

ज़ाना हर किसी को चाहिए, इसके लिए लोग बहुत कुछ करते हैं। लेकिन हर किसी के नसीब में नहीं होता खज़ाना। जैसे की आपको पता ही होगा कि भारत में कई राजाओं ने राज किया है जिनके ज़माने का खज़ाना कभी कभी निकल आता है। आपको भी कुछ ऐसे ही ख़ज़ाने के बारे में बताने जा रहे है। जिसे कोई खोज नही पाया आज तक।

दरअसल बिहार का एक छोटा सा शहर है राजगीर जो कि नालंदा जिले में स्थित है। आपको बता दे कि यह पुराने समय में मगध की राजधानी हुआ करता था। यहीं पर भगवान बुद्ध ने मगध के सम्राट बिम्बिसार को धर्मोपदेश दिया था। इसका अपना एक ऐतिहासिक महत्त्व भी है। इसी शहर में एक सोन भंडार नामक गुफा है जिसमे बेशकीमती खज़ाना भरा हुआ है। बताया जा रहा है कि यह खजाना मौर्य शासक बिम्बिसार का है।

हालाँकि इस बात की पुष्टि नही हुई है कि ये खज़ाना उन्ही का है या नही। इस गुफा में एक कमरा भी है जो ख़ज़ाने की देखभाल करने वाले सैनिको के लिए हुआ करता था। ख़ज़ाने तक पहुँचने का एक रास्ता है जो कि एक बड़े पत्थर से बंद कर दिया गया और आज तक उसे कोई खोल नही पाया है। गुफ़ा की एक दीवार पर शंख लिपि में कुछ लिखा है जो कि आज तक कोई पढ़ नही स्का है शायद इसी दीवार पर लिखा है उस दरवाज़े को खोलने का सीक्रेट कोड।

Related Posts