June 3, 2024     Select Language
KT Popular ऑन-ए-प्लेट

लाजवाब मुरब्बा कच्चे आम का 

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स :
सामग्री :  एक किलो आम (गूदेदार), एक किलो शकर, एक चम्मच खाने वाला चूना, आठ छोटी इलायची और पच्चीस ग्राम कालीमिर्च।
विधि : आमों को छीलकर उसकी बड़ी-बड़ी फांकें बना लें। फिर उन आम के टुकड़ों को एक कांटे से गोद लें। गुदे हुए आमों को पानी में भिगो दें। उस पानी में एक चम्मच चूना इस तरह डालें कि वह उसमें पूरी तरह घुल जाए। तीन घंटे तक आमों को उसमें भीगने दें। तत्पश्चात पानी से उन आमों को निकालकर उबाल लें।
आम अधिक उबलने नहीं चाहिए, इस बात का ध्यान रखें। फिर आमों को निकालकर एक साफ कपड़े पर फैला दें, जिससे उनका पानी सूख जाए। इसके बाद एक किलो शकर की चाशनी बनाएं और एक उबाल आने पर उसे उतार लें। उस चाशनी में आम के टुकड़ों को डालकर पुनः उसे आंच पर चढ़ा दें।
जब चाशनी एक तार की हो जाए तो कड़ाही को नीचे उतार लें। ठंडा होने पर इलायची और कालीमिर्च को दूध में पीसकर उसमें डाल दें। लीजिए, आपका मनभावन मुरब्बा तैयार हो गया। यह मुरब्बा महीनों खराब नहीं होगा।

Related Posts