लॉकडाउन के बाद कैंची चलते ही ही लखपति बन गई…

कोलकाता टाइम्स :
चीन के वुहान शहर से निकले कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में तबाही मचा दी है। इसे रोकने के लिए भारत सहित दुनिया के कई देशों ने अपने यहां लॉकडाउन किया है। इसकी वजह से पूरी दुनिया में सभी तरह के कारोबार पूरी तरह से ठप हो गए हैं। हालांकि अब कुछ देशों में लॉकडाउन में ढील भी दी गई है। अमेरिका सैलून के मालकिन ने भी अपनी बार्बर शॉप खोल दी कुछ ही घंटों में लखपति बन गया।
अमेरिका के कोलोराडो राज्य में लॉकडाउन की वजह से बार्बर शॉप काफी दिनों से बंद थी। जैसे ही लॉकडाउन में ढील दी गई सैलून एक बार फिर खोल दिए गए। दोपहर लगभग एक बजे उनकी दुकान पर एक ग्राहक आया बाल कटवाने के बाद उसने टिप के तौर पर उस महिला को 2500 अमेरिकी डॉलर दे चला गया।
सैलून की मालकिन नोवोटनी ने बताया कि लॉकडाउन की वजह से वो कई दिनों से अपने खर्चों को बड़ी मुश्किल से पूरा करने की कोशिश कर रही थी। यहां आपको बता दें कि उस व्यक्ति ने न सिर्फ सैलून मालकिन को ही मोटी रकम भुगतान किया बल्कि उसने सैलून के मैनेजर को एक हजार डॉलर, रिसेप्शनिस्ट को भी 500 डॉलर की टिप दी फिर वहां से चला गया।
आप यकीन नहीं करेंगे कि इतने अमेरिकी डॉलर को अगर हम इस रकम को भारतीय करंसी में बदलें तो यह करीब एक लाख 89 हजार रुपये होता है. यानि कि आपने कुछ ही घंटों में एक लाख 89 हजार रुपये कमा लिए।