1980 में घर से भागी थी, आज भी रह रही है कब्रिस्तान में

कोलकाता टाइम्स :
कब्रिस्तान में जाना किसे अच्छा लगता होगा। इसके नाम से ही लोग अक्सर डर जाया करते हैं। पर एक ऐसी लड़की है जो वाकई हिम्मत वाली है। इसने ऐसा कुछ कर दिया है जिसे हम सोच भी नहीं सकते हैं। जी हाँ, बता दे कि इस लड़की ने कब्रिस्तान को ही अपना घर बना लिया है और आराम से वहा रहती भी है। दरअसल, 1980 में घर से भागी हुई एक लड़की ‘मोना’ ने कब्रिस्तान में घर बना लिया। उसने ऐसा इसलिए है क्योकि उसका कहना है कि यहाँ उसके कुछ परिजन भी है।
लेकिन बहुत बार ऐसा भी हो गया है कि दरवाजा खुला रहने पर उसके घर में चोरी भी हो गयी है। यहां कुछ और लोग भी रहते हैं जिनमे कुछ सेक्स वर्कर, कब्र खोदने वाले और भिखारी शामिल हैं। इन लोगों के यहां रहना और आम ज़िन्दगी बिताना आसान हो गया है जैसे लोग रहते हैं। उन्हें कब्र से डर भी नहीं लगता। मोना जब घर से भागी थी तो उसने अपनी जिंदगी किन्नरों के साथ गुज़ारी थी।
कब्रिस्तान में बसे इस घर के दरवाजे हमेशा खुले रहते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं वो अपने जैसे लोगों की मदद करे के लिए हमेशा तैयार रहती है। अब मोना 80 साल की हो चुकी है, लेकिन उसने कब्रिस्तान में बने घर को नहीं छोड़ा।