June 1, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

बच्चों को पिता की कमी पूरा करने के लिए माँ ने कटवा लिया स्तन, बन गयी…  

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

च्चों को पिता की कमी महसूस ना हो इसलिए एक माँ एक ट्रांसजेंडर बनी और अपने बच्चों के साथ उनके पिता बनकर रह रहे है। एडम वॉकर अपने पति से अलग होने के बाद ट्रांसजेंडर बन गयी। एडम का कहना है कि यह उसके दस साल के बड़े बेटे जेम्स के लिए मुश्किल था, लेकिन पुरुष के रूप में पहचान बनाने के बाद से उसके दोनों बेटों के साथ उसके रिश्ते में सुधार हुआ है।

एडम  ने अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए कहा कि उसने पहले कई लड़कों को डेट किया था लेकिन उसे कभी किसी से अटैचमेंट नहीं हुई। कुछ सालों बाद उसने एक शख्स से शादी की लेकिन एक बच्चे के जन्म के बाद उसने तलाक ले लिया। इसके बाद अगले वन नाइट स्टैंड से उसके दूसरे बच्चे का जन्म हुआ। लेकिन इसके बाद उसे अहसास हुआ कि वो महिला नहीं, मर्द है। जिसके बाद उसने सर्जरी करवा ली।

एडम कहते हैं कि सर्जरी के बाद उनके पिता और दोस्तों ने उन्हें छोड़ दिया, लेकिन अपनी सर्जरी के बाद उन्होंने खुद को बेहतर महसूस किया।  अपनी पुरानी लाइफ के बारे में एडम कहते हैं कि केवल एक चीज जिसे वह पंसद करते है, वो थी उसकी दोनों प्रेग्नेंसी। अपने बेटे जेम्स और लिंकन के साथ एडम की तस्वीर। जब उनका छोटा बेटा उनके गर्भ में था।

Related Posts