June 29, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular मनोरंजन

ये एक्‍ट्रेस जवां बने रहने के लिए पीती है इसकी की हड्डियों का शोरबा

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

हॉलीवुड एक्ट्रेस सलमा हायक की खूबसूरती के दीवाने दुनियाभर में हैं, मगर क्या आपको पता है उनकी खूबसूरती के पीछे छिपा राज जिनका उन्होंने खुद खुलासा कर दिया है। इसके लिए वो कॉस्मेटिक सर्जरी या बोटॉक्स का सहारा नहीं लेती हैं, बल्कि उन्होंने तो अपनी स्किन को जवां बनाए रखने के लिए जो तरीका बताया है, वो हैरान करने वाला है।

सलमा ने बताया कि वो अपनी स्किन को जवां बनाए रखने के लिए गाय की हड्डियों का शोरबा पीती हैं। जी हां, सलमा ने बताया, ‘मैं ऐसी चीज का सेवन कर रही हूं, जो मुझे पसंद है। इसे हड्डियों का शोरबा कहते हैं। यह कुछ हद तक गंदा है। गाय की कुछ हड्डियां लेते हैं और उन्हें कुछ घंटे तक धीमी आंच पर पकाते हैं। यह जिलेटिन और वसा से भरपूर होता है। मेरे ख्याल से यह खुद को जवां रखने के लिए अच्छा है।’

एक वेबसाइट के अनुसार, सलमा ने एक्सरसाइज से किनारा कर लिया है। उनका कहना है कि वह ट्रेडमिल का इस्तेमाल नहीं करेंगी। वो इस शोरबा में शराब भी मिलाती हैं। सलमा ने कहा, ‘मैं कार्डियो नहीं करती। मैं जब युवा थी, तब ट्रेडमिल पर नहीं दौड़ती थी लेकिन मुझे योगा पसंद है।’

Related Posts