July 3, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

नींद में भी अनोखा काम करती है ये लड़की!

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स :

जकल प्रतिभावान बच्चों की कमी नही है। कोई पढ़ाई में नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है तो कोई डांस और सिंगिंग में। लेकिन इन सबसे अलग है न्यूजीलैंड में रहने वाली ये 12 साल की लड़की इसाबेल इसका टैलेंट सुनकर तो आप हैरान हो जाएंगे।

इसाबेल नींद में चलती है, अब आप कहेंगे यह भी कोई टैलेंट है। लेकिन आपका जानकर आश्चर्य होगा कि इसाबेल सिर्फ नींद में चलती ही नहीं, बल्कि नींद में प्यानो भी बजाती है। इसाबेल पहले भी नींद में चली है, लेकिन उसने पहले कभी प्यानो नहीं बजाया और न ही उसे प्यानो बजाना आता है। बता दें कि प्यानो बजाते हुए इसाबेल के खर्राटों की आवाज साफ सुनाई देती है। जबकि उसके हाथ प्यानो को बजा रहे होते हैं। हैरत की बात यह है कि सुबह होने पर इसाबेल को इसके बारे में कुछ याद नहीं रहता है। इसाबेल के एक रिश्तेदार ने इसका एक वीडियो भी बनाया है।

Related Posts