June 3, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular मनोरंजन

करण जौहर का ये स्‍टूडेंट होगा उनकी जायदाद का वारिस!

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

रण जौहर ने शादी नहीं की है। हालाँकि वह दो बच्चों के सिंगल फादर हैं। अब यह सवाल अटपटा है की उनके उनके बाद उनकी प्रॉपर्टी का हकदार कौन होगा? लेकिन करण ने इसका फैसला बच्चों के आने से पहले ही कर लिया है। करण का कहना है कि उनकी जायदाद का वारिस उनका एक स्टूडेंट हो सकता है। वो स्टूडेंट और कोई नहीं आलिया भट्ट हैं।

करण ने कहा कि उनकी जायदाद की वारिस आलिया भट्ट हो सकती हैं। दरअसल, उनसे पूछा गया था कि आलिया से उनका क्या रिश्ता है? इस पर उन्होंने कहा, ‘मैं जो कुछ भी प्रॉपर्टी और पैसा छोड़कर जाऊंगा, उसकी वारिस आलिया भट्ट हो सकती है।’

बता दें कि आलिया भट्ट ने अपने करियर की शुरुआत करण जौहर की ही फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से की थी। आलिया ने अपने पहले चार साल के करियर में छह फिल्मों में काम किया था जिनमें से पांच करण के प्रोडक्शन हाउस की थी । कोई भी फिल्म साइन करने से पहले आलिया, करण से जरूर सलाह लेती हैं। आलिया, करण को अपना मेंटर मानती हैं। वहीं करण, आलिया को अपनी बेटी की तरह ट्रीट करते हैं। शायद यही वजह है कि करण अपना वारिस आलिया को बनाने की सोच रहे हैं।

Related Posts