June 23, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

पाकिस्तान की राजधानी में पैर रखना यानि मौत को बुलावा देना क्योंकि, यह है दुनिया की सबसे खतरनाक शहरों में 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

ज हम आपको बता रहे हैं दुनिया के उन शहरों के बारे में, जो धरती पर ही नर्क का पर्याय बने हुए हैं. इनमें से कई शहरों में हर रोज मौत का खेल खेला जाता है। कहीं राजनीतिक अस्थिरता की वजह से बर्बादी है, तो कहीं युद्ध के सबकुछ बर्बाद कर दिया है। 

अलेप्पो एक समय में सीरिया का सबसे सुंदर, सबसे पुराना और सबसे बेहतरीन शहर माना जाता था। जहां से मानवीय सभ्यता के इतिहास की झलक मिलती थी।  ये शहर कला, खेल, शिक्षा का केंद्र हुआ करता था। लेकिन सीरियन गृहयुद्ध में ये शहर बर्बाद हो गया। साल 2011 से अबतक अलग अलग गुटों के नियंत्रण में रहे इस शहर को आईएसआईएस ने बर्बाद कर डाला।

अफगानिस्तान की राजधानी दुनिया के सबसे खतरनाक शहरों में दूसरे नंबर पर है। यहां हर रोज किसी न किसी बाजार में, बिल्डिंग में या सैनिक अड्डे पर हर रोज बम धमाके होते रहते हैं. रॉकेट हमले भी आम हैं। काबुल कभी दुनिया में सबसे शांत शहरों में से एक हुआ करता था। .

दक्षिणी सूडान का जूबा शहर साल 2013 से युद्ध का मैदान बना हुआ है। कभी ये शहर अपने प्रवासी पक्षियों की तीमारदारी के लिए मशहूर था। लेकिन अब यहां जाना मतलब साक्षात यमराज से मुलाकात करना है।

अरब प्रायद्वीप का यमन देश मौजूदा समय में सबसे ज्यादा बुरी हालत में है। एक तरफ सरकारी फौज है, तो दूसरी तरफ हूती विद्रोही।

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) लंबे समय से राजनीतिक अस्थिरता का शिकार रहा है। जिसके चलते यहां हिंसा हर रोज होने वाली आम घटना हो चुकी है।

सूडान की राजधानी खारतून ऐसी जगह है, जहां सफेद और नीली नील नदियां आपस में मिलती हैं। मौजूदा समय में खारतूम के बड़े इलाके में स्टेट ऑफ इमरजेंसी घोषित है. यहां कर्फ्यू हर तरफ है। घरों से निकलने पर पहरा है।

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद 1960 के दशक में बसाई गई थी। ये नया शहर है। लेकिन आतंकवादी घटनाओं की वजह से बेहद असुरक्षित है. खासकर इलेक्शन के समय या किसी धार्मिक उत्सव के समय।

Related Posts