June 3, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular स्वास्थ्य

कम नींद आपके पिता बनने की राह में अड़चन, रिसर्च में हुआ खुलासा

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

गर आप पिता बनने की चाह रखते है तो आपको समय पर सोने की आदत डाल लेनी चाह‍िए। ऐसा हम नहीं बल्कि एक नई स्‍टडी का कहना है कि कम नींद लेने वाले पुरुषों की प्रजनन क्षमता प्रभावित हो सकती है। अगर भरपूर नींद नहीं ली गई तो पुरुषों के शुक्राणुओं की संख्या को नुकसान पहुंच सकता है।

शोधकर्ताओं ने बताया कि कम सोने वाले पुरुषों के शुक्राणुओं की संख्या में गिरावट आ सकता है। उनकी प्रजनन क्षमता प्रभावित हो सकती है। इस शोध के लिए शोधकर्ताओं ने लोगों के सोने के पैटर्न और शुक्राणुओं का विश्लेषण किया। इस रिसर्च के तहत 34 से 36 साल के आसपास 104 पुरुषों को शामिल किया गया था।

इस शोध में बताया गया कि जो लोग रात के साढ़े दस बजे तक सो जाते हैं उनके शुक्राणुओं की संख्या उन लोगों की तुलना में ज्यादा रहती है जो कि रात साढ़े ग्यारह बजे सोते हैं। जो लोग छह घंटे से कम नींद लेते हैं उनके शुक्राणुओं की संख्या को नुकसान पहुंचता है। भरपूर नींद लेने से मेटाबॉलिज्म ठीक रहता है। अगर आप भरपूर नींद नहीं लेते हैं तो मेटाबॉलिज्म को नुकसान पहुंचता है और शुक्राणुओं की गुणवत्ता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

शोधकर्ताओं का कहना है कि कम सोने से प्रजनन क्षमता ही प्रभावित नहीं होती बल्कि अवसाद भी होता है। इस रिसर्च के मुताबिक हर चार में एक व्‍यक्ति लेटनाइट नेटफिलक्‍स देखने का आदी है जिसके चलते लोगों की सेक्‍सलाइफ को बर्बाद कर रही है। इसल‍िए बच्‍चें की चाह रखने वाले पुरुषों को रात में 10 से 11 बजे के बीच सो जाना चाह‍िए।

Related Posts