July 4, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

अजीबोगरीब, 5वीं के बच्चों को फ्री कंडोम देने का आदेश 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

मेरिका के शिकागो में स्कूलों के लिए ऐसा आदेश जारी हुआ जिसकी लोगों में काफी गुस्सा नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर इसकी जमकर चर्चा हो रही है। नई पॉलिसी के मुताबिक पांचवीं कक्षा या उससे ऊपर के बच्चों के लिए अब स्कूलों को कंडोम की व्यवस्था करनी होगी।

दरअसल शिकागो पब्लिक स्कूल बोर्ड ऑफ एजुकेशन ने नई पॉलिसी बनाई है। इस पॉलिसी के तहत स्कूलों को पांचवीं क्लास और उससे ऊपर के बच्चों के लिए कंडोम का इंतजाम करने के आदेश दिए गए हैं। यानी इस नई पॉलिसी के तहत स्कूल 10 साल की उम्र तक के बच्चों के लिए कंडोम की व्यवस्था करेंगे। इसके पीछे दलील दी जा रही है कि इससे बच्चों को यौन संक्रमण, एचआईवी इन्फेक्शन और अनचाही प्रेग्नेंसी से बचने में मदद मिलेगी।

फिलहाल कोरोना महामारी के चलते शिकागो के स्कूल बंद हैं जो अगले महीने खुलेंगे। स्कूल खुलने के साथ ही नई पॉलिसी लागू हो जाएगी। नए नियमों की घोषणा होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा देखने को मिल रही है।

Related Posts