June 17, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

लीजिये ‘स्वर्ग का चावल’ को भी धरती पर ले आया चीन,  चाँद पर उगने का दावा

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

चीन नए-नए रिकॉर्ड बनाने के लिए दुनियाभर में मशहूर है। चीन ने अंतरिक्ष में धान पैदा करने का दावा किया है. चीन ने अंतरिक्ष में पैदा किए गए धान को स्पेस राइस दिया है। चीन इसकी पहली फसल को बीज के रूप में धरती पर लाया है। वहीं, चीन के सोशल मीडिया यूजर्स स्पेस राइस को स्वर्ग का चावल भी कह रहे हैं। चांद पर एक अनुसंधान केंद्र तैयार करने की भी चीन की योजना है।

चीन ने पिछले साल नवंबर में अपने चंद्रयान के साथ धान के बीज भी अंतरिक्ष में भेजे थे। अब अंतरिक्ष यान के जरिए 1500 धान के बीज धरती पर आए हैं। इनका वजन 40 ग्राम है। इनको दक्षिण चीन कृषि विश्वविद्यालय परिसर में बोया जाएगा।

अंतरिक्ष में ये बीज ब्रह्मांडीय विकिरण और शून्य गुरुत्वाकर्षण के संपर्क में रहे। फिर इनको वापस धरती पर लाया गया है। इन बीजों की लंबाई अब करीब 1 सेंटीमीटर है। ग्वांगडोंग के दक्षिण चीन कृषि विश्वविद्यालय के अंतरिक्ष प्रजनन अनुसंधान केंद्र के उप निदेशक गुओ ताओ के मुताबिक कि सबसे बेहतर बीज प्रयोगशालाओं में तैयार होंगे. इसके बाद इन्हें खेतों में लगाया जाएगा।

बता दें कि चीन साल 1987 से चावल और दूसरी फसलों के बीज को अंतरिक्ष में ले जा रहा है।

Related Posts