July 3, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular मनोरंजन

इस फैन की ऐसी दीवानगी देख अर्जुन कपूर ने किया यह काम 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स : 

बॉलीवुड सितारों को लेकर फैन्स की दीवानगी जगजाहिर है। सलमान खान हो या शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन हो या आमिर खान। हर किसी के लिए फैन्स में क्रेज देखने को मिलता है। इस फेहरिस्त में एक नाम अर्जुन कपूर का भी है।

दरअसल अर्जुन कपूर से मिलने के लिए एक लड़की उनके बंगले के बाहर पहुंची थीं। लड़की ने अर्जुन से मिलने की कोशिश की तो गार्ड ने यह कहकर रोक दिया कि कपूर शूटिंग के सिलसिले में बाहर गए हैं। कुछ दिनों बाद लौटेंगे।

यह सुनकर लड़की वहां ही सड़क पर सो गई। ये लड़की नासिक से पढ़ाई कर रही है। गार्ड के मना करने के बाद लड़की ने घर के बाहर ही डेरा जमा लिया। रातभर वहीं सड़क पर ही वो सोती रही। वो अगले दिन भी रुकी। मगर अर्जुन जब नहीं लौटे तो वो वहां से चली गईं।

अर्जुन को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। जब उन्हें इस बारे में बताया गया तो अर्जुन ने कहा ‘मुझे बुरा लग रहा है। मेरे ड्राइवर ने मुझे यह बताया कि एक लड़की मुझसे मिलना चाह रही थी। मुझे उससे मिलने में बहुत खुशी होगी।

Related Posts