June 28, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular स्वास्थ्य

चमत्कार कर सकता है बर्फ का एक सिर्फ टुकड़ा 

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स : 
क्सर बिजी शैड्यूल के चलते आपको अपने चेहरे और त्वचा की देखभाल करने का वक्त नहीं मिल पाता। महंगे प्रोडेक्ट्स इस्तेमाल करने की बजाए केवल एक बर्फ का टुकड़ा आपको राहत दे सकता है। थकी आंखे, मेकअप जैसी प्रोब्लम्स में बर्फ का एक टुकड़ा आपकी मदद करेगा। आइए जानते हैं आइस क्यूब के फायदे-

थकी हुई आंखे : अगर आप लंबे वक्त तक काम करती हैं तो आंखों में थकान महसूस होने लगती है। इसे दूर करने के लिए आइस क्यूब को आंखों पर रखें। ये आंखों को ठंडक पहुंचाता है, जिससे आंखों को आराम मिलता है। थकान से बचने का बहुत आसान उपाय है।

और पढ़ें : आईना बयां करेगा आपकी खूबसूरती की हकीकत

मेकअप बनाए रखने के लिए : कुछ महिलाओं को शिकायत रहती है कि उनका मेकअप कुछ ही देर में खराब हो जाता है। अपने मेकअप को लास्ट लॉन्ग बनाए रखने के लिए मेकअप एप्लाई करने से पहले फेस पर आइस क्यूब रब करें। इसके बाद मेकअप करें।

खींची स्किन से निजात : कई बार मौसम में नमी की कमी के चलते स्किन डिहाईड्रेट हो जाती है, इससे स्किन खींचने लगती है। इस समस्या से बचने के लिए आइस क्यूब चेहरे पर रगड़े। ये आपके चेहरे को ठंडक देकर आराम पहुंचाती है।

सनबर्न : सूरज की तेज रोशनी से सनबर्न होना आम बात है। इससे निजात पाने में आइस क्यूब मदद कर सकती है। इसके लिए कुछ आइस क्यूब्स को एक कपड़े में बांधे और सनबर्न वाली स्किन पर लगाएं। इससे स्किन को ठंडक मिलेगी और जलन कम होने लगेगी।

Related Posts