February 23, 2025     Select Language
दैनिक

जितना ज्यादा-जोरदार चांटा, उतना इनाम 

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स : 
जकल कॉम्पिटिशन का जमाना है। यह हर चीज में देखने को मिलता है। कुछ ऐसी होती हैं जिनका आप मज़ा ले सकते हैं लेकिन कई बार आपके लिए सजा भी बन जाती है। हालाँकि आज हम आपको एक कॉम्पिटिशन की बात बताने जा रहे हैं जिसके बारे में आप सुनकर हैरान रह जायेंगे साथ ही आपको हंसी भी आने लगेगी।

चांटे मारने का कॉम्पिटिशन:
अगर आप भीड़ में लोगों को एक-दूसरे पर चांटे बरसाते हुए देख लें, तो जरूरी नहीं है कि वे आपस में लड़ रहे हों। बल्कि हो सकता है कि वे किसी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हों। रूस में एक बेहद ही अजीबो-गरीब प्रतियोगिता होती है। रूस के साइबेरिया में स्लैपिंग चैम्पियन ऑफ 2019 (Slapping Champion of 2019) प्रतियोगिता हो रही है।

तेज चांटे का मिलता है इनाम:
ये अलग-अलग जगहों पर आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में विजेता को 25 से 30 हजार रुपये ईनाम के तौर पर मिलते हैं। इसमें आपको मार खाने के पैसे मिलते हैं। इसमें दो पुरुष एक-दूसरे को चांटे मारते हैं और जिसका तमाचा तेज होता है वो ‘Male Slapping Championship’ जीत लेता है।

Related Posts