और अधर में शांताक्लाज …
[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :
क्रिस्टमस आने वाले ही है। इस दिन लोग काफी जोश और ख़ुशी से मनाते
हैं। इस दिन शांताक्लॉज से मिलने का जुनून बच्चों में देखने लायक होता है। हो भी क्यों न, शांता बच्चों से मिलकर उन्हें ढेर सारे उपहार जो देता है। फ्लोरिडा के एक शापिंग मॉल में क्रिस्टमस से बच्चों को ख़ुशी देने की सोची। यहां बच्चों को शांताक्लॉज से मिलाने की तयारी की गयी।

शांता से मिलने के लिए भारी संख्या में छोटे-छोटे बच्चों को जुटाया गया। तय यह किया गया कि बच्चों के सामने शांता की जोरदार इंट्री कराई जाए, जिससे सभी बच्चे चकित रह जाएं। योजनानुसार सभी बच्चों को शापिंग मॉल के ग्राउंड फ्लोर पर एकत्र किया गया। उन्हें बताया गया कि अभी शांता एक रस्सी के सहारे करतब करते हुए ऊपर से नीचे आएंगे। बच्चे टकटकी लगाए अपने देवदूत को निहारते रहे, लेकिन वे आने का नाम ही नहीं ले रहे थे। अब तो हद ही हो गई। आयोजकों को भी यह इंतजार भारी पड़ने लगा। उनको लगा कि कुछ गड़बड़ है। तुरंत मामले की पड़ताल के लिए कुछ लोगों को ऊपर भेजा गया। लेकिन यह क्या, शांता बीच में ही रस्सी पर झूल रहे थे। लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद उन्हें नीचे उतारा। दरअसल, रस्सियों के एक-दूसरे से उलझने के चलते शांता अधर में लटक गए थे।