September 29, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

लड़की को अलमारी में ऐसे देखते ही चोरों का हुआ ऐसा हाल … 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

टेक्सास के एक घर में चोरी करने के इरादे से तीन चोर पहुंचे। उस वक्त घर में 14 साल की एक लड़की के अलावा कोई भी नहीं था। घर के पिछवाड़े से चोर अंदर दाखिल हुए। इस बीच लड़की ने उनको देख लिया। वह चुपचाप अपने कमरे में रखी अलमारी में घुस गई। चोरों ने आराम से घर का सामान लपेटना शुरू किया। थोड़ी देर बाद जब उन्होंने अलमारी का माल लूटने के लिए इसको खोला तो अंदर छिपी लड़की को देखकर वह घबरा गए। बदहवासी के आलम में वह मुख्य दरवाजा खोलकर भागने लगे। लड़की ने आराम से पुलिस को फोन किया और पुलिस ने कुछ दूरी पर उनको धर-दबोचा। वे तीनों जेल की हवा खा रहे हैं और लड़की के साहस के चर्चे पूरे इलाके में हो रहे हैं।

Related Posts