July 8, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular मनोरंजन

यह एक्ट्रेस ने कभी किसी को थप्पड़ मारा, कभी छाते से पीटा

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स :

टैलेंटेड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपनी फिल्मों के प्रमोशन के दौरान कई बार छेड़खानी का सामना कर चुकी है। लेकिन वह हमेशा इन मौकों पर हिम्मत के साथ कड़ी होती है और छेड़खानी करने वालों को मुहतोड़ जवाब देती है। उन्होंने बताया कि उनके साथ छेड़खानी करने वालों को उन्होंने कई बार सबक सिखाया है। पुरानी दिल्ली में जब एक लड़के ने उनको चिकोटी काटी तो उन्होंने उसे थप्पड़ रसीद कर दिया। आमतौर पर छेड़खानी करने वाला बड़े अधिकार के साथ ये समझ लेता है कि लड़की तो उनकी हरकत का विरोध करेगी ही नहीं। स्वरा  ने बताया कि उन्होंने दिल्ली और चेन्नई में ऐसे लोगों की पिटाई की है और कई बार उनका पीछा भी। उन्होंने बताया कि एक बार जब वो मुंबई में दोपहर में लोकल ट्रेन के डिब्बे में जा रही थीं तो एक नशेड़ी उसमें चढ़ गया। वो गंदी हरकत कर रहा था। पहले वो डर गईं , लेकिन फिर चिल्लाईं और उसे अपने छाते से मारा।

Related Posts