May 17, 2024     Select Language
KT Popular धर्म

हैरान कर देगा इन अजीबोगरीब जीवों का राज 

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स :

भी-कभी वैज्ञानिकों को ऐसे जीव मिल जाते हैं जिन्हें देख हमें अंदाजा होता है कि अपनी पृथ्वी और इस पर रहने वाले जीवों के बारे में हम कितना कम जानते हैं। समुद्र की गहराई में मिले इस एलियन जैसा दिखने वाला जीव को देखकर वैज्ञानिक भी आश्चर्यचकित रह गए। इस प्रजाती के जीवों के बारे में वैज्ञानिकों को यह भरोसा था कि वे 12.5 करोड़ साल पहले पृथ्वी से विलुप्त हो चुके हैं।

प्रागैतिहासिक काल जैसा दिखने वाला गॉब्लिन शार्क को ऑस्ट्रेलिया के एक संग्रहालय में रखा गया है। गुलाबी रंग का यह शार्क अपनी लंबी थूथन और नाखूनों जैसे दांत के कारण काफी अलग दिखता है। वैज्ञानिक इसे ‘गहराईयों का एलियन कहकर पुकार रहे हैं। इस जीव का वैज्ञानिक नाम मित्सुकुरी ऑस्टोनी है और यह हिंद महासागर, अटलांटिक महासागर और प्रशांत महासागर में पाया जाता है। यह एक जीवित जीवाश्म है।

ऑस्ट्रेलियाई संग्राहलय के फिश कलेक्शन मनेजर मार्क मैकग्राउदर का कहना है कि, इनका मिलना बेहद दुर्लभ है। हमारे संग्राहलय में ऐसे केवल 4 शार्क हैं। पहले दो शार्क 1980 में मिले थे। ऐसा आखिरी शार्क जनवरी के महीने में एक मछुवारे को मिला था। सतह से करीब 656 फिट की गहराई में मिला यह गॉब्लिन शार्क छोटी मछलियां और केकड़े खाता है।

Related Posts