May 20, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

यह क्‍या! यहां भी झाड़-फूंक, भगाया भूत

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

पने भारत में तो भूत प्रेत को झाड़ फूंक के माध्यम से भगाने की बातें तो बहुत सुनी होंगी लेकिन विदेशों में भी इस परंपरा को अपनाया जाता है। ऐसा ही एक मामला अर्जेंटीना का सामने आया है। ब्यूनस आयर्स के एक चर्च में लौरा नाम की एक युवती फर्श पर पड़ी चिल्ला रही है। उसको चारों ओर से पादरियों ने घेर रखा है और लौरा के अंदर के भूत को भगाने की प्रक्रिया चल रही है।

इस पूरी घटना का एक वीडियो के माध्यम से कैद भी किया गया और जब यह सामने आया तो लोग हैरान रह गए। इस संबंध में वहां के स्थानीय लोगों को कहना है कि लौरा एक साधारण सी लड़की है। लेकिन जब से भूत ने उसके शरीर को अपने कब्जे में लिया है, वह गंदी लड़कियों की तरह व्यवहार करने लगी। इसके बाद लोगों ने झाड़-फूंक करने वाले एक पादरी से संपर्क किया। जिन्होंने भूत से उसके शरीर को आजाद करने का संकल्प लिया।

इतना ही नहीं मैनअलु अक्यूना नामक व्यक्ति का कहना है कि यह कोई विचार या मन से कही जाने वाली बात नहीं है। आप माने या न माने लेकिन शैतान का अस्तित्व है। उन्होंने कहा कि ‘शैतान का अपना व्यक्तित्व होता है। हम उसके बारे में बात कर रहे हैं, जो डरावना है। शैतान कोई कल्पना नहीं है। वह एक असली चीज है, जिसका सामना जीजस क्राइस्ट कर सकते हैं।’

Related Posts