यहां लड़कियों को तलाक मिलते ही बांटी जाती है मिठाई

जी हां, हैं न यह अजीबोगरीब जगह। नाइजर में तुआरेग नाम की जनजाति रहती है। यहां महिलाओं को शादी से पहले कई मर्दो से संबंध बनाने की इजाजत है। वो अपनी मर्जी से किसी भी मर्द के साथ शादी कर सकती है। इतना ही नहीं, शादी के बाद भी वह किसी गैर मर्द के साथ संबंध बना सकती हैं। वहीं इसके उलट, जवान होते लड़कों को अपना चेहरा समाज से छिपाकर रखना होता है। ये वहां का नियम है। तुआगो जनजाति में महिलाएं कभी भी चाहें तो पति को सदा के लिए छोड़ सकती हैं। यहां शादियां और आए-दिन तलाक काफी आम है। यहां तलाक मिलने पर पत्नी के घरवाले जश्न मनाते हैं।
आपको जानकर हैरानी होगी कि तुआगो में तलाक होने पर महिलाओं को जो चाहिए वह मांग लेती है। ये भी नियम है कि महिलाएं किसी तरह का कोई पर्दा नहीं करेंगी क्योंकि उनके चेहरों को मर्दो को दिखाया जाना चाहिए। यहां बड़े-बड़े फैसले लेने के लिए मर्र्दों को स्त्रियों की इजाजत लेनी पड़ती है।