July 3, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म स्वास्थ्य

7 लाख लोगों का निधन हर साल करता है दुनिया का सबसे खतरनाक यह जीव

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

दुनिया के सबसे खतरनाक जीव के बारे में अगर बात की जाए तो आपके जहन में कौन से नाम आएंगे? शेर, बाघ, सांप, मगरमच्छ इससे भी ज्यादा सोचेंगे तो इंसान का नाम आपके दिमाग में घूमेगा। अगर आपके दिमाग में अभी तक ये सभी नाम घूम रहे हैं तो आप गलत साबित हो सकते हैं।

हम आपको दुनिया के सबसे खतरनाक जीव के बारे में बताएं इससे पहले आपको ये भी बता दें कि विशेषज्ञों ने दुनिया भर में विभिन्न जीवों के शिकार बने लोगों की संख्या के आधार पर इस जीव को सबसे खतरनाक जीव बताया है।

दुनिया के सबसे खतरनाक जीव के बारे में जानकर आप चौंक जाएंगे। ये जीव है मच्छर। चौंक गए ना, लेकिन ये सच है। दुनिया में हर साल 7 लाख 25 हजार लोग इस प्रजाति का शिकार बनते हैं। इसके बाद नंबर आता है इंसान का जो हर साल 4 लाख 75 हजार लोगों को मौत के घाट उतार देता है।

Related Posts