July 1, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

इन उपायों को आजमाने से हर मुसीबत दूर करेंगे शनिदेव

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स : 
जो भी व्यक्ति शनिदोष से पीड़ित हो, या फिर जो शनि की ढैया या साढ़ेसाती से ग्रस्त होकर भारी कष्ट उठा रहे हों। जिन जातकों की कुंडली में शनि अशुभ प्रभाव दिखा रहे हों उन्हें ये पांच उपाय जरूर आजमाना चाहिए। इन उपायों को आजमाने से संभवतः शनिदेव जरूर प्रसन्न हो जाएंगे।
  • घर के किसी अंधेरे भाग में लोहे की कटोरी में सरसों का तेल भरकर उसमें तांबे का सिक्का डालकर रखें।
  • यदि शनि की अशुभ दशा चल रही हो तो बिल्कुल भी मांस-मदिर का सेवन न करें। ऐसा करने पर शनिदेव नाराज हो जाते हैं।
  • नीलम को शनि का रत्न माना जाता है। इसका प्रभाव तत्काल प्रारंभ होता है। इसलिए नीलम धारण करते समय विशेष सावधानियां बरतना चाहिए। परीक्षण या विशेषज्ञ की सलाह के बाद ही इसे पहनें।
  • यदि आप शनिदोष से पीड़ित हैं तो या ढैया साढ़ेसाती से पीड़ित हैं तो पुरुषाकार श्री शनि यंत्र की स्थापना विशेषज्ञ से करवाएं। और अपनी क्षमता के अनुसार शनि मंत्र ऊं शं शनिदेवाय नमः का जाप करें। शनिदेव की कृपा आप पर जरूर बरसेगी।

शनि के दुष्प्रभाव का शमन करने के लिए हर शनिवार काली गाय की सेवा करें। पहली रोटी उसे खिलाएं, सिंदूर का तिलक लगाएं, सींग पर मौली बांधें और फिर मोतीचूर का लड्डू खिलाकर चरण स्पर्श करें। ऐसा करने से शनिदेव की कृपा आप पर जरूर बरसेगी।

Related Posts