February 23, 2025     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular स्वास्थ्य

क्या जानते है सोमवार या रविवार क्या और कितना खाना है ?

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

तना तो सबको मालूम है कि सप्ताह के दिनों के नाम ग्रहों की संज्ञाओं के आधार पर रखे गए हैं अर्थात जो नाम ग्रहों के हैं, वही नाम इन दिनों के भी हैं। अगर आप दिन के हिसाब से भोजन खाएंगे तो आपका शरीर दुरुस्‍त रहेगा और कोई बीमारी आपको छू भी नहीं पाएगी। आइये जानते हैं कि हमें प्रत्‍येक दिन के हिसाब से कौन से आहार लेने चाहिये। इस दिन पर यह खाएं-

रविवार : रविवार का वारपति सूर्य होता है। इस दिन हर किसी की छुट्टी रहती है, तो आपके पास हर चीज बनाने का ढेर सारा समय होगा। रविवार के दिन शाकाहारी, मांसाहारी और फलों से प्रयोग किया जा सकता है। मीट में अत्‍यधिक मात्रा में आयरन, जिंक और विटामिन बी12 पाया जाता है जो कि बच्‍चों की ग्रोथ के लिये बहुत ही अच्‍छा माना जाता है। इसलिये रविवार के दिन आप नॉन वेज बना सकते हैं।

सोमवार : यह दिन चन्द्रमा का होता है, जो कि पानी का प्रतीक होता है। इसलिये इस दिन आपको ऐसी चीजे़ खानी चाहिये जिसमें पानी की मात्रा ज्‍यादा होती हो। ऐसे में फल जैसे, तरबूज, खीरा और कद्दू आदि खाने चाहिये।

मंगलवार : इस दिन मंगल ग्रह हावी रहता है, जो कि गर्मी पैदा करने के लिये जाना जाता है। इसलिये मंगलवार को कोशिश करें आम, खजूर और अनानास खाने की।

बुधवार : बुधवार का वारपति बुध, बुद्धि, हास-परिहास, अभिनय और कला और वनस्पतियों का ग्रह है। इस दिन आप जो मन चाहे वह खा सकते हैं।

गुरुवार : गुरुवा के देवता संसार के सृजनहार ब्रह्मा जी हैं और इसका ग्रह बृहस्पति है। इस दिन वह फल और खाना खाएं, जो पीले और नारंगी रंग के होते हों। ऐसे में आप नींबू और केला जैसे फल खा सकते हैं।

शुक्रवार : शुक्रवार देवी के आधीन है। शुक्रवार को फल, सलाद, सब्‍जियां, जूस, चाय, सूप आदि खाना चाहिये।

शनिवार : शनिवार के देवता शतिदेव जी हैं। इस दिन के प्रकोप से बचने के लिये आपको तेल से बनी चीजों का सेवन करना चाहिये। अगर आपका मन जंक फूड खाने का करे तो आप उसे आराम से खा सकते हैं।

Related Posts