February 22, 2025     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म स्वास्थ्य

गजब! दवा के साथ चम्मच भी पेट में, निकला बिना ऑपरेशन

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स : 
यपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल के डॉक्टरों ने एक नया कारनामा कर दिखाया है। डॉक्टरों ने एक मानसिक रोगी के पेट से बिना चीरा लगाये एंडोस्कोपी के जरिये चम्मच को निकाल लिया।

मानसिक बीमारी से ग्रसित 60 वर्षीय इस व्यक्ति ने दवाई लेते समय चम्मच का निगल लिया था।

जिसके बाद उसे सवाई मान सिंह अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद पाया कि चम्मच उसके पेट में है।

सवाईमानसिंह अस्पताल के गैस्ट्रोएंट्रोलोजी विभाग के प्रोफेसर डा.श्याम सुंदर शर्मा ने बताया कि मरीज के पेट से एंडोस्कोपी के जरिये बिना ऑपरेट किए चम्मच को सफलतापूर्वक निकाल लिया गया। इस चम्मच निकालने के दौरान उसकी आंत को नुकसान पहुंच सकता था लेकिन बिना आंतरिक नुकसान के चम्मच को बाहर निकाल लिया गया। मरीज को उसी दिन अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Related Posts