July 1, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular मनोरंजन

इस हीरोइन के कहने पर शुरू हुआ रोमांस के जादूगर का सफर 

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स :

ज अपने दौर के बेहतरीन फ़िल्म निर्माता-निर्देशक यश चोपड़ा की जयंती है। यश चोपड़ा ने सिनेमा के पर्दे पर सपनों की एक ऐसी दुनिया रच दी, जिसने सबको अपने साथ जोड़ लिया। उनकी कहानियों में इतने गहरे इमोशन होते थे कि दर्शक उसकी जादू में बंध से जाते थे। भले ही ‘लार्जर दैन लाइफ’ रोमांस रचने के लिए उन्हें याद किया जाता है लेकिन, सच तो यह है कि उनकी फ़िल्में लोगों को छू लेती रही हैं! आइये जानते हैं उनकी लाइफ़ से जुड़ी कुछ ख़ास बातें!

यश चोपड़ा का जन्म 27 सितंबर 1932 को लाहौर में हुआ था। वे अपने माता-पिता के आठ संतानों में सबसे छोटे थे। उनकी पढ़ाई लाहौर में ही हुई। 1945 में इनका परिवार पंजाब के लुधियाना में बस गया। यश चोपड़ा इंजीनियर बनने की ख्वाहिश लेकर बंबई आए थे। लेकिन, पढ़ाई के लिए लंदन जाने से पहले ही यश चोपड़ा बतौर सहायक निर्देशक अपने करियर की शुरुआत बड़े भाई बीआर चोपड़ा और आईएस जौहर के साथ कर दी। उसके बाद वो जैसे सिनेमा के होकर ही रह गए!

Vyjayanthimala interesting love story | इलाज करवाते हुए डॉक्टर को दिल दे बैठीं थीं वैजयंती माला, दिलचस्प है लव स्टोरी | Patrika News

यश ने अपने आखिरी इंटरव्‍यू में बताया था कि बड़े भाई बी. आर. चोपड़ा के साथ 1958 में ‘साधना’ फ़िल्म में काम करने के दौरान उनकी पहचान वैजयंतीमाला से हुई और उन्होंने कहा कि निर्देशन के क्षेत्र में मुझे ध्यान लगाना चाहिए। साल 1959 में उन्होंने पहली फ़िल्म धूल का फूल” का निर्देशन किया। 1961 में धर्मपुत्र” और 1965 में मल्टीस्टारर फ़िल्म ‘वक्त’ बनाई। तब तक उन्होंने यह साबित कर दिया था कि वो इस इंडस्ट्री को कुछ देने के लिए आये हैं। 1973 में उन्होंने अपनी प्रोडक्शन कंपनी ‘यशराज फिल्मस’ की नींव रखी।

यश के फ़िल्मों की बात करें तो उन्होंने कभी घिसी-पिटी स्टाइल में लव स्टोरी नहीं बनाई। ‘लम्हे’ ‘दाग’ जैसी बोल्ड थीम वाली फ़िल्मों के प्रयोग से लेकर ‘डर’ की उन्माद से भरी दीवानगी के बीच ‘वीर जारा’ जैसी सब्र और लंबे इंतजार वाली लव स्टोरी सब था उनके तरकश में।

यश चोपड़ा ने अपने दौर के सुपरस्टार रोमांटिक अभिनेता राजेश खन्ना को उनके कॅरियर की एक यादगार रोमांटिक फ़िल्म दी- ‘दाग’। यश चोपड़ा ने ही अमिताभ बच्चन के एंग्री यंग मैन कैरेक्टर को ‘दीवार’ फ़िल्म में विस्तार दिया था। वहीं अमिताभ बच्चन को उन्होंने फिर ‘कभी-कभी’ में “मैं पल दो पल का शायर हूं” गाते हुए दिखाया तो ‘सिलसिला’ में उन्हें एक मैच्योर प्रेमी के रूप में सामने लेकर आए।

यश चोपड़ा ने अपने प्रोडक्शन कंपनी से नए निर्देशकों और स्टार्स को लगातार मौके दिए। यश चोपड़ा को रोमांटिक फ़िल्मों का जादूगर कहा जाता है। बता दें कि यश चोपड़ा के बड़े बेटे आदित्य चोपड़ा भी निर्देशक हैं जबकि उनके छोटे बेटे उदय चोपड़ा ‍‍बॉलीवुड एक्टर हैं। हिन्दी सिनेमा में उनके शानदार योगदान के लिए 2001 में उन्हें भारत के सर्वोच्च सिनेमा सम्मान दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया।

साल 2012 में डेंगू ने इस महान फ़िल्ममेकर को हम सबसे छीन लिया। फ़िल्मों की शूटिंग के लिए यश चोपड़ा का स्विट्‍जरलैंड फेवरेट डेस्टिनेशन था। अक्टूबर 2010 में स्विट्‍जरलैंड में उन्हें एंबेसेडर ऑफ इंटरलेकन अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। स्विट्‍जरलैंड में उनके नाम पर एक सड़क भी है और वहां पर एक ट्रेन भी चलाई गई है।

Related Posts