‘खिलजी’ रणवीर सिंह बात-बात पर होने लगे थे चिड़चिड़े

कोलकाता टाइम्स :
संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती में रणवीर सिंह ने दिल्ली सल्तनत के शासक अलाउद्दीन खिलज़ी की भूमिका निभाई है,जिसे बेहद क्रूर और गर्म मिज़ाजी माना जाता था। फिल्म में रोल करते करते अपनी असली ज़िंदगी में भी रणवीर गुस्सैल हो गए थे और बात बात पर चिढ़ जाते थे।
एक बातचीत में दीपिका पादुकोण ने भी माना कि इस फिल्म में किये गए किरदारों का सभी पर कहीं न कहीं असर पड़ा है। शूटिंग के दौरान उन्होंने, रणवीर और शाहिद ने इसे महसूस किया है और सभी लोगों ने समय समय पर उससे उबरने का प्रयत्न भी किया है। रणवीर सिंह पर तो अलाउद्दीन खिलज़ी का कुछ ज़्यादा ही प्रभाव हुआ। एक समय वो छोटी छोटी बातों पर चिढ़ जाया करते थे। कहते हैं इस कारण उनकी अपनी ख़ास दोस्त दीपिका के साथ एक-दो बार हल्की नोंकझोंक भी हुई। दीपिका पादुकोण ने एक समय के बाद इस बात को समझ लिया था कि रणवीर सिंह के बर्ताव में किस कारण ये परिवर्तन आया है। दीपिका ने ये भी कहा कि पद्मावती जैसे रोल एक महिला कलाकार के जीवन में बार बार नहीं आते। उन्होंने इसे जीया है और इसका जश्न मनाया है।