इस धातु के बर्तनों में खाना बनाना यानी वरदान

अक्सर महिलाएं लोहे की कढ़ाई में खाना बनाती हैं, जिसे हम परंपरा का हिस्सा मानते हैं लेकिन सेहत के नजरिये से भी यह अच्छा माना जाता है।
एनीमिया में उपयोगी
जब हम लोहे के बर्तन में खाना बनाते हैं तो इसके अंश भोजन में मिलकर शरीर में पहुंचते हैं जो रक्त में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाते हैं और इससे एनीमिया (खून की क मी) जैसी समस्या दूर होती है।
इन सब्जियों को पकाएं
पालक, आंवला, टमाटर जैसी आयरन वाली चीजों को जब इनमें पकाया जाता है तो इस पोषक तत्व में और भी इजाफा होता है।
सावधानी बरतें
आजकल लोग रंगत और खाने को अच्छा दिखाने के लिए एल्युमीनियम के बर्तनों का इस्तेमाल करने लगे हैं। लेकिन लंबे समय तक इन बर्तनों में खाना बनाने से अपच, लिवर की समस्याएं और आंतों की कार्यक्षमता में कमी आने लगती है। आगे चलकर ये कैंसर का कारण भी बन सकता है।