July 3, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular मनोरंजन

इस सुपरमॉडल ने गांजा इम्पोर्ट कर चढ़ी पुलिस के हाथ

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स :
मेरिकी की सुपरमॉडल गिगी हदीद सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती हैं। गिगी हदीद की तस्वीरें सोशल मीडिया जमकर वायरल होती रहती हैं। कुछ महिनों पहले गिगी हदीद इंडिया में काफी चर्चा में आ गई थी। गिगी हदीद और वरुण धवन का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक्टर गिगी हदीद को गोद में उठाए दिखे थे। जिसको लेकर काफी विवाद भी हुआ था। इसके बाद वरुण धवन ट्रोल्स के निशाने पर आ गए थे।

अब इन सब के बाद गिगी हदीद एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई हैं। खबरों के मुताबिक गिगी हदीद गिरफ्तार हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गिगी हदीद को गांजे के इस्तेमाल के लिए यूज होने वाले बर्तनों को इम्पोर्ट और गांजे के इम्पोर्टेशन के शक में उनको गिरफ्तार कर लिया गया था। ये घटना तब हुई जब गिगी हदीद निजी विमान से अपने दोस्तों के साथ सफर कर रही थी। खबरों के मुताबिक गांजे की क्वांटिटी मिनिमल थी।

इसके बाद गिगी हदीद को गिरफ्तार कर डिटेनशन सेंटर ले जाया गया। लेकिन बाद में उनको जमानत पर रिहा कर दिया गया। साथ ही साथ उन पर एक हजार डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया है। गिगी हदीद से जुड़ी इस खबर के सामने आने के बाद उनके फैंस काफी दुखी हो गए हैं।

Related Posts