June 26, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

5 बार मरकर स्वर्ग से वापस आयी महिला 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स : 

‘मौत’ यानी इस दुनिया से विदाई का दूसरा नाम। एक व्यक्ति मरने के बाद वापस कभी नहीं लौट सकता। लेकिन, एक 30 साल की महिला ने दावा किया है कि वो एक बार नहीं बल्कि 5 बार मौत के मुंह से वापस लौटी है। इस दौरान महिला ने 5 बार स्वर्ग की यात्रा की। महिला का दावा यह भी है कि मरने के बाद उसके अचानक जिंदा होने से लोगों में हैरानी हैं। महिला का कहना है कि उसे भगवान की अच्छाई की गवाही देने के लिए धरती पर भेजा गया है। महिला ने यह तमाम दावे यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में किए हैं। इतना ही नहीं, महिला ने 5 बार मौत की वजह भी बताई है। आइए आपको भी मिलवाते हैं अजीबोगरीब दावे करने वाली महिला से…

दरअसल, 5 बार मौत के बाद वापस जिंदा होने का दावा करने वाली महिला का नाम है ‘कबालुंगी रीना’। यह युगांडा की निवासी हैं। एफ्रिमैक्स इंग्लिश नाम के एक यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में 30 साल की महिला ने अपनी विचित्र स्टोरी बताई है। वीडियो में महिला ने दावा किया कि एक बार गाय ने उसे उठाकर पटक दिया था। उसके बाद सींगों से वार कर जख्मी कर दिया था। जमीन पर गिरते ही उसकी सांस बंद हो गई और बेहोश हो गई। घटना में उसकी मौत हो गई। अचानक ही वो एक ऐसी जगह पहुंच गई, जहां कभी पहले नहीं गई थी। रीना इसे स्वर्ग बताती हैं।

– 24 घंटे बाद दफनाने के दौरान आया होश रीना यह भी बताती हैं कि स्वर्ग में उसे लोगों की रोने की आवाजें सुनाई दे रही थी। तभी 24 घंटे बाद यानी अगले दिन दफनाने के दौरान रीना को अचानक होश आ गया। उसको उठते देख लोग दंग रह गए। रीना ने बताया कि आपका वक्त जब तक न आया हो, कोई भी हादसा आपकी जान नहीं ले सकता है। यह पहली बार नहीं हुआ, जब रीना मौत को मात देकर स्वर्ग के दर्शन कर वापस लौटी हों। इसके बाद 4 बार ऐसी घटनाएं और घटी।

रीना बताती हैं कि गाय वाले हादसे के बाद उनका एक बाथरूम में पैर फिसला, फिर कार हादसे और ऐसे ही दो अन्य हादसों में भी उनकी मौत हुई। लेकिन, स्वर्ग का नजारा देखकर वापस लौट आईं। हालांकि, यह सभी दावे एक वीडियो में महिला ने खुद ही की है। उसकी बताई इन बातों में इनमें कितनी सच्चाई है। इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती है।

Related Posts