यहां कर्मचारियों को भरपूर नींद लेने के मिलते हैं बड़ी रकम ,वजह है खास
[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स
नौकरी चाहे प्राइवेट हो या सरकारी, इंसान के काम के साथ एक अच्छी तनख्वाह की ख्वाहिश तो हर किसी की होती है। यदि आपको नौकरी में बेहतरीन सैलरी के साथ-साथ, थोड़ी मौज-मस्ती, थोडा आराम के कुछ फुर्सत के पल मिल जाए तो आप क्या कहेंगे।
आप सोचते है कि ऑफिस में काम के दौरान आराम कहां? लेकिन हम आपको बता दें कि अब ऐसी नौकरियां भी हैं जो आपको काम काज के साथ भरपूर नींद लेने का भी पैसा दे रहीं है। आइए जानते हैं ऐसी ही नौकरियों के बारे में, जिनके बारे में सुनकर आप हैरान हो जाएंगे।
दरअसल, यह कहना गलत नहीं होगा कि हिंदुस्तान में सरकारी नौकरी वाले ही लोग ज्यादा आराम करते है। क्योंकि साल में एक तरफ तो त्यौहारों पर छुट्टियां वहीं दूसरी और हफ्ते में पांच दिन काम। वहीं अब बात विदेश की करते है। तो आपको बता दे, जापान एक ऐसा देश जो अपने कडक़ अनुशासन के साथ तमाम सुख-सुविधाओं के लिए जाना जाता है।
इस देश में कई ऐसी खूबियां हैं, जो अन्य देशों के लिए प्रेरणादायक बनकर आई हैं। जापान में हर काम करने वाले हर कर्मचारियों को भरपूर नींद लेने के पैसे दिए जाते है क्योकि यहां के लोग काम इतना ज्यादा करते है कि इन्हे अराम करने के लिए समय ही नही मिल पाता। इसलिए अब यहां कि कपंनी नें नियम बनाया है कि कर्मचारियों को भरपूर अराम मिले।
जानकारों का मनना है कि जो लोग अच्छी नींद लेकर शरीर को आराम देते हैं, वो बिजनेस के लिए अच्छे होते हैं। वेडिंग ऑर्गोनाइजर, क्रेजी इंक नामक यह कंपंनी अपनी कर्मचारियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखते हुए उन्हे उनके अच्छे काम के लिए तोहफे के रूप में पाइंट देती हैं, जो कर्मचारी सप्ताह के पांच दिन रात में करीब 6 घंटे की नींद लेते हैं।
इस नियम के तहत पूरी नींद लेने वाले कर्मचारियों को हर साल 64,000 येन ($570 डॉलर, करीब 41,000 हजार भारतीय रुपए) दिए जाएंगे, जिसे वो कंपनी के कैफेटेरिया में खाने के लिए उपयोग कर सकते हैं। वहीं लोगों की नींद का सही जायजा लेने के लिए इस कंपंनी ने मैटर मैन्यूफैक्चर द्वारा ऐयरवेय इन नामक एक ऐप भी तैयार किया है।