एक देश ऐसा भी : अच्छे पति के इंतजार में सिर मुंडवाकर रखती हैं लड़कियां

कोलकाता टाइम्स :
लड़कियों के लिए उनके बाल उनका गहना होता है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि एक देश ऐसा भी हैं, जहां शादी से पहले लड़कियां बाल नहीं रखती हैं। हम बात कर रहे हैं साउथ अफ्रीका के ईथोपिया और सोमालिया के बीचोबीच बसी बस्ती में रहने वाले बोराना जनजाति के बारे में। इस जनजाती की लड़कियों को शादी से पहले बाल रखने की मनाही होती है।
शादी से पहले यहां की लड़कियां बाल मुंडवाकर रखती है। ऐसा करने के पीछे उनका मानना है कि उन्हें मनमुताबिक वर मिलेगा और उनकी शादी भी जल्दी होगी। इस समुदाय की लड़कियों को उनकी शादी के बाद ही ठीक से बाल बढ़ाने और उसे संवारने का मौका दिया जाता है। इतना ही नहीं शादी से पहले यहां की लड़कियों को फोटो खींचवाने तक की आजादी नहीं दी जाती है। इन लोगों का मानना हैं कि ऐसा करने से शरीर में खून की कमी हो जाती है। इस समुदाय की महिलाएं शादी से पहले अपने सिर के एक बड़े हिस्से को मुंडवा कर रखती हैं। इस परंपरा को वो वर्षो से मानती आ रही है। ऐसा करने के पीछे उनकी दलील है कि उन्हें अच्छा वर मिलेगा और उनका वैवाहिक जीवन भी अच्छा रहेगा। हलांकि समय और विकास के साथ-साथ इस सुमदाय की इस सोच में भी धीरे-धीरे बदलाव आ रही है।