February 23, 2025     Select Language
KT Popular दैनिक व्यापार

बाजार खुलते ही 5 लाख करोड़ स्वाहा 

[kodex_post_like_buttons]

न्यूज डेस्क

बाजार खुलते ही 5 लाख करोड़ रुपए स्वाहा।  लाखों लोगों के सर पे टुटा बाज़।  इतनी बड़ी गिरावट के बाद निवेशकों के 4,80,927 करोड़ रुपए डूब गए। अमेरिकी बाजारों से मिले बुरे संकेतों की वजह से भारतीय शेयर बाजारों में मंगलवार कोहराम मच गया है। सेंसेक्स 1000 प्वाइंट टूट चुका है। जबकि निफ्टी में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।  मंगलवार को सेंसेक्स 1003.68 अंक गिरकर 33753.78 पर खुला। वहीं, निफ्टी 371.40 अंक गिरकर 10295.15 पर खुला।  निफ्टी की एक दिन में यह सबसे बड़ी गिरावट है। फिलहाल, सेंसेक्स में 1100 अंकों से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं, निफ्टी भी 335 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

अमेरिका में बॉन्ड यील्ड 2.88 फीसदी तक पहुंच चुका है। जिसकी वजह से अमेरिकी बाजारों में 6 साल की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। बिकवाली के दबाव में अमेरिकी बाजारों का एसएंडपी 500 इंडेक्स और डाओ जोंस इंडस्ट्रीयल इंडेक्स 4 फीसदी से ज्यादा टूट गए हैं। यही वजह है कि भारतीय शेयर बाजार में भी बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है।

Related Posts

Leave a Reply