यहाँ हर प्रेमी जोड़ा एक बार जरूर जाना चाहता है
![](https://kolkatatimes.co.in/hindi/wp-content/uploads/sites/3/2018/02/tajmahal-1140x620.jpg)
कई मायनों में देखा गया है इंसान अपनी पसंद को तवज्जो देते हुए अपनी पसंद की जगह खुद चुनता हैं जहाँ वो अपना खुशनुमा समय बिता सके , और जब बात रोमांस या फिर रोमांटिक छुट्टियां बिताने की हो तो जगह का चुनाव बेहद खास हो जाता है।तो आईये नजर डालते है उन टॉप 6 रोमांटिक डेस्टिनेशन पर जो हर प्रेमी जोड़े की ख्वाहिश होती है।
ताजमहल: जिस जगह को प्यार की निशानी के तौर बनाया गया हो, वहां रोमांस करने का मन न करे, ऐसा हो ही नहीं सकता।सफेद संगमरमर से बनी यह इमारत प्यार का प्रतीक है।
मालदीव : ये जगह पर्यटकों के लिए स्वर्ग कही जाती है , यहाँ के बीच हो या रिसॉर्ट्स , आपको एक शानदार रोमांटिक अनुभव कराने में सक्षम है जो सिर्फ और सिर्फ मालदीव में ही आपको मिल सकता है।
वेनिस : वेनिस अपनी रचना, इसकी वास्तुकला और कलाकृतियों की सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है।यह एक ऐसी जगह है जो आपको फिर से प्यार में पड़ने पर मजबूर कर जाएगी।इस शहर में गोंडोला में एक सवारी रोमांस का प्रतीक मानी जाती है।
सेंट थॉमस : वर्जिन आइलैंड्स में स्थित सेंट थॉमस अपने समुद्र तटों और शॉपिंग के लिए प्रसिद्ध है, एक द्वीप प्रेमी जोड़ों और परिवारों को के लिए बेहतरीन जगह है।
हवाई : हवाई दुनिया में सबसे बड़ा हनीमून स्थलों में से एक है, खासकर अमेरिकियों के बीच। हवाई कपल्स के लिए एक उत्कृष्ट विकल्प प्रदान करता है।उष्णकटिबंधीय समुद्र तट, उष्णकटिबंधीय जंगलों, शानदार सुइट्स, सर्फिंग, और वन्यजीवों की बहुतायत।हवाई वास्तव में स्वर्ग है।
पेरिस: पेरिस फ्रांस की राजधानी और सबसे अधिक आबादी वाला शहर है।पेरिस ने अपने अच्छे भोजन, वाइन और रोमांटिक वातावरण के लिए जाना जाता है।ये दुनिया का एकमात्र ऐसा शहर है जो सदियों से रोमांस और प्यार के लिए जाना जाता है और शायद इसलिए इसे ‘सिटी ऑफ़ लव’ भी कहते है।