9 साल तक महिला को पत्नी समझता रहा, फिर जो हुआ
![](https://kolkatatimes.co.in/hindi/wp-content/uploads/sites/3/2020/01/marriage-4.jpg)
अमेरिका के एक शहर में चौकाने वाला मामला सामने आया। जिसे सुनकर शायद आपके इस पर यकीन नहीं होगा। लेकिन हम बता रहे हैं कि ये घटना पूरी तरह से सच है। एक शख्स के साथ ऐसी घटना हुई जिसे अब वो ताउम्र नहीं भूल पाएगा। यह मामला उसके और उसकी पत्नी के बीच हुई।
यह कहानी मिसौर जिले के रहने वाले केन चैरी नाम के एक शख्स की है। और सुजैन बोजिच नाम की महिला की है। उन दोनों की मुलाकात साल 2004 में हुई। जिसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई और थीरे- थीरे दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। जिसके एक साल बाद यानि 2005 में दोनों ने शादी करने कर ली।
दोनों के बीच रिश्ता करीब 9 साल तक चलता रहा। हालांकि 2014 में एक ऐसा खुलाशा हुआ कि दोनों के जीवन में भूचाल आ गया और वे अलग हो गए। हालांकि उनके अलग होने की वजह बेहत दिलचस्प थी। दोनों ने एक दूसरे को तलाक दे दिया। जब केरी के वकील ने पता लगाया तो सच्चाई सामने आई की उसकी पत्नी पहले से शादी शुदा थी।
इतना ही नही केरी के साथ ये उसकी पांचवी शादी है। इससे पहले भी उसकी 4 और लोगों के साथ शादी हो चुकी है। इससे भी ज्यादा दिलचस्प बात तो ये है कि उसने चौथे पती से तलाक नहीं दिया था और केन से ‘शादी’ कर ली थी। वकील ने चेरी को बताया कि इस वजह से वो सुजैन को तलाक नहीं दे सकता है, क्योंकि कानूनी रूप से वो उसका पति है ही नहीं।