February 23, 2025     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

स्मार्टफोन पर ही चुनरी ओढ़ा बना लिया दुल्हनिया 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

लीजिये इसे कहते है जिंदगी पर टेक्नोलॉजी का प्रभाव। टेक्नोलॉजी किस तरह लोगों पर प्रभाव दाल रहा है इस बात का सबूत हाल ही में वीडियो कॉलिंग के जरिए हुई एक सगाई फंक्शन में देखने को मिला। गुजरात में एक कपल का रोका ऑनलाइन ही हो गया। सोशल मीडिया पर इस अनोखे इंगेजमेंट सरेमनी का वीडियो देख लोग दंग रह गए।

परिवार ने वीडियो कॉल के जरिए लड़के और लड़की का रोका किया। इस दौरान सभी रस्में हुई। इस मौके पर दोनों परिवारों के लोग भी शामिल हुए। सेरेमनी में गहने से लेकर मिठाईयां तक सब कुछ रखा गया। स्मार्टफोन पर विधि विधान से पूजा की गई। एक स्टूल पर दो स्मार्टफोन रखे गए। जिसमें एक स्क्रीन में लड़का और दूसरी स्क्रीन में लड़की नजर आ रही थी।

वीडियो के मुताबिक लड़की को चुनरी ओढ़ाने के लिए महिला ने स्मार्टफोन पर चुनरी ओढ़ाई। इतना ही नहीं लड़के-लड़की ने एक-दूसरे को फोन पर ही अंगूठी भी पहनाई। इस सगाई को देखते हुए यंग जनरेशन का जहां मानना है कि टेक्नोलॉजी के जमाने में समय की बचत के लिए ये एक बेहतरीन कदम है। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि ये परंपराओं के साथ खिलवाड़ है।

Related Posts