मां की गोद से नवजातक को ले भागा बन्दर
न्यूज डेस्क
16 दिन का नवजातक अपने मां के पास सो रहा था। तभी एक बन्दर उसे उठा भगा। जिसके बाद पुरे गांव में हड़कंप मच गया। घटना ओडिशा के कटक जिले की है। घटना के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। बच्चे और बंदर का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।
पता चला है, बंदर घर की बाउंड्री को पार कर आया और बच्चे को लेकर भाग गया। बंदर को भागता देख मां ने शोर मचाया लेकिन तब तक वह बच्चे को लेकर जा चुका था। नवजात के परिवार वालों ने बताया कि बच्चा बहुत कमजोर था इसलिए वह रो नहीं सका। वहीं वन विभाग के अधिकारी के अनुसार वह बच्चे की आवाज नहीं सुन पा रहे हैं, जिसके चलते उसे ढूंढना मुश्किल हो रहा है।
अधिकारी ने बताया कि करीब 500 ग्रामीण तलाशी अभियान में उनका साथ दे रहे हैंं। छोटे-छोटे दल बनाए गए ताकि गांव और उसके सटे इलाको में बच्चे की तलाश की जा सके।