इस स्कूल की खासियत बच्चे अपने शरीर की हड्डी खिसका देते हैं इधर से उधर

bone change
कोलकाता टाइम्स : हमारे पैर मे जरा सी मोच क्या आ जाती है। हम काफी परेशान हो जाते हैं। लेकिन इस दुनिया में ऐसे-ऐसे लोग भी हैं जो अपने शरीर के भीतरी अंगों के साथ खिलवाड़ करते हैं। इनके लिए हड्डियों को इधर से उधर खिसकाना बाएं हाथ का खेल है। हैरानी तो तब होती है जब ये वापस उस हड्डी को अपनी जगह फिट कर देते हैं। यह अजब-गजब कारनामा करने वाले चीनी स्कूल के बच्चे हैं।
चीन की शाओलिन मोनेस्ट्री पूरी दुनिया में फेमस है। यहां पर 1500 साल पहले बना बुद्ध मंदिर है। इसके अलावा बौद्ध धर्म की पढ़ाई के लिए यह दुनिया का सेंटर कहलाता है। यहां के बच्चे बौद्ध धर्म का ज्ञान तो लेते ही हैं। साथ ही अपने शरीर पर नियंत्रण करने के गुर भी सीखते हैं। हाल ही में इस मोनेस्ट्री के दो बच्चों का हैरतअंगेज कारनामा कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। ये बच्चे अपने शरीर के भीतरी अंगों को इधर-उधर मोड़ लेते हैं।
वीडियो में आप देखेंगे कि एक बच्चा पेट के अंदरुनी हिस्से को पूरी तरह से घुमा देता है। जिसे देखने के बाद हर कोई शॉक्ड रह जाता। वहीं दूसरा लड़का अपने कंधों की हड्डियों को गोल-गोल घुमा देता है। इन बच्चों को शरीर पर कंट्रोल करने की ट्रेनिंग दी जाती है। इसके अलावा इन्हें कुंग-फू भी सिखाया जाता है।