जरा पहचान के बताइये इसमें कौन है डमी का शौकीन शख्स
![](https://kolkatatimes.co.in/hindi/wp-content/uploads/sites/3/2022/03/dummy-man-1140x620.jpg)
दुनिया में शौकीन लोगों की कमी नही है। किसी को खाने का शौक है तो किसी को अच्छे कपड़ों का। लेकिन आज हम जिस शख्स के बारे में आपको बताने जा रहे हैं उनका शौक कुछ हट कर है।
वेनकोवर में रहने वाले 30 वर्षीय स्टीव वेनेगस को डमी बनना का शौक है। वह कई बार कपड़ों की दुकान में पड़ी डमी के पास बैठ जाता है। उसे देखकर कोई अंदाजा नही लगा सकता कि यह जीता जागता आदमी है या कोई डमी।
इसके लिये उन्होंने चार साल अभ्यास किया है और आज वह अपने काम में सफल हो चुके हैं।
उन्होंने अपना एक ब्लॉग भी बनाया है जिसे स्टीव ने द गेप मेनीक्वीन प्रोजक्ट का नाम दिया है। इस ब्लॉग के 6000 से ज्यादा फोलोवर्स है। इस पर वह अपनी डमी वाली फोटो अपलोड करते हैं। उनके फैंस के लिए भी पहचानना मुश्किल हो जाता है कि यह डमी है या कोई जीता जागता इंसान।