May 20, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

हिमस्खलन से लापता हुए 7 लोगों में से 5 के शव मिले

[kodex_post_like_buttons]
नई दिल्लीः  जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में हुए हिमस्खलन में लापता हुए 7 में से 5 लोगों के शव मिल चुके है। शुक्रवार को ये हादसा कुपवाड़ा-तंगधार रोड पर खूनी नाला इलाके के पास हुआ, और हिमस्खलन की चपेट में 2 गाड़ियां और सड़क पर चल रहे कुछ लोग आ गए। बताया जा रहा है, कि इस गाड़ी में ड्राइवर समेत 7 लोग सवार थे। हिमस्खलन के बाद खाई में गिरे दो राहगीरों को बचा लिया गया। जबकि एक सरकारी अफ़सर की बर्फ़ में दबने की वज़ह से मौत हो गई।

आपको बता दें कि इससे पहले 12 दिसंबर को भी जम्मू कश्मीर में दो अलग-अलग जगहों पर हुए हिमस्खलन के चलते सेना के 5 जवानों के लापता होने की खबर आई थी। पहली खबर बांदीपोर जिले केगुरेज सेक्टर में एक सैन्य चौकी के हिमस्खलन की चपेट में आने से तीन सैनिक लापता हो गये थे। वहीं नॉर्थ कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के नौगाम सेक्टर में आए हिमस्खलन के बाद से दो जवान हुए थे लापता। यह जवान सेना की 20 डोगरा रेजीमेंट के थे। नौगाम का यह इलाका एलओसी(LoC) के पास है।

Related Posts

Leave a Reply