May 20, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular स्वास्थ्य

तेज दिमाग तो सुनहरा भविष्य

[kodex_post_like_buttons]

न्यूज़ डेस्क: मजबूत नींव पर ही तो भविष्य खड़ा रहता है। उसीतरह अगर आपके बच्चों की शुरुआत अच्छी हो तो व आगे चलकर सुनहरा भविष्य जी सकते हैं। जिस तरह हर इंसान की शक्ल अलग अलग है, ठीक उसी तरह हर व्यक्ति का मानसिक स्तर भी अलग अलग होता है। अब वक्त आ गया है कि कुछ वक्त बाद ही बच्चों की परीक्षाएं हो जाएंगी। अगर आपके बच्चों को भी पढ़ने के बाद चीजें सही वक्त पर याद नहीं आती है तो आपकी जिम्मेदारी बनती है कि आप उनकी याददाश्त बढ़ाने के लिए कदम उठाएं। इसके लिए आप इन तरीको को अपनाये।
रोज सुबह खाली पेट एक सेब खाने से स्मरण शक्ति तेज होती है। यह मस्तिष्क की कोशिकाओं को चार्ज करने के साथ ही सोचने समझने की शक्ति को तेज करती है। खाली पेट सेब खाने से चेहरे पर ग्लो आता है और पेट की बीमारियां भी।
ब्राह्मी स्मरण शक्ति बढ़ाने की मशहूर जड़ी-बूटी है। रोज इसका एक चम्मच रस और याददाश्त बेहतर बनाने में मदद करता है। सोयाबीन के आटे के पकवान खाएं, क्योंकि इसमें अधिक मात्रा में फायटोस्ट्रोजेन नामक प्लांट हार्मोन और विटामिन B होता है। जोकि याददाश्त बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है।
विटामिन ई के सेवन से मेमोरी लॉस की शिकायत से बचा जा सकता है। बादाम, अखरोट में प्रचुर मात्रा में विटामिन ई पाया जाता है। इसीलिए इसका सेवन रोजाना करना चाहिए।

Related Posts

Leave a Reply