May 18, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular खेल दैनिक

संजीता के टेस्ट रिपोर्ट पर है मुख्यामंत्री को शक, हस्तक्षेप के लिए खेल मंत्री को लिखा खत

[kodex_post_like_buttons]
न्यूज डेस्क
अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी संजीता चानू की डोप टेस्ट के रिपोर्ट पर संदेह जताते हुए मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर को इस बाबत पत्र लिखा है। बीरेन सिंह ने खेल मंत्री को पत्र लिखकर इस मामले में हस्तक्षेप की अपील की है।
मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने डोप टेस्ट को संदिग्ध बताते हुए खेल मंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप करने को कहा है। आपको बता दें कि संजीता को एनाबॉलिक स्टेरॉइड टेस्टोस्टेरॉन के सेवन का दोषी पाया गया था, जिसके बाद अंतर्राष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ ने उन्हें अस्थाई रूप से निलंबित कर दिया था।
इस वर्ष ऑस्ट्रेलिया के गोल्ट कोस्ट में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में 53 किलोग्राम वर्ग में 192 किलोग्राम का वजन उठाकर संजीता ने गोल्ड मेडल जीता था। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इससे पहले संजीता ने चार साल पहले 48 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। इससे पहले पिछले वर्ष 27 नवंबर को संजीता का डोप टेस्ट हुआ था। डोप टेस्ट में फेल होने के बाद संजीता ने किसी भी तरह की प्रतिबंधित दवा के सेवन से इनकार किया था।

Related Posts

Leave a Reply