July 3, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक धर्म

इनसे मिलिए: नाक, आँख से टाइलिंग में माहिर वनोद के हैं 4 विश्व रिकॉर्ड तो है स्थायी नौकरी नहीं 

[kodex_post_like_buttons]

Meet him : vinod doing typing with nose, eye, has a 4 world record, not a permanent job

 

कोलकाता टाइम्स

लोगों को हाथ से, पैर से ताइपिंग करते तो अासुना ही होगा। लेकिंग कभी सुना है नाक से ताइपिंग करने का कारनामा। ऐसी ही अनोखा काम कर दिखाया है विनोद कुमार ने। इस कारनामे के कारण विनोद एक बार नहीं 4 बार गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवा चुके हैं। बावजूद इसके उन्हें आज स्थायी नौकरी तक नसीब नहीं है। उसे सरकार की तरफ से कोई प्रोत्साहन नहीं मिल रहा है। विनोद आंखे बंद कर टाइपिंग करने, नाक से टाइपिंग, मुंह पर स्टिक रखकर टाइपिंग और एक उंगली से टाइपिंग करने में माहिर है। उन्हें वर्ल्ड रिकॉर्ड यूनिवर्सिटी लंदन से वाइस चांसलर ने पीएचडी की उपाधि भी दी गई है।
विनोद जेएनयू में लगभग 6 साल से पर्यावरण विज्ञान संस्थान में कॉन्ट्रैक्ट (ठेके) पर डेट एंट्री ऑपरेटर की नौकरी कर रहे है। यही वजह है कि उन्होंने स्थायी नौकरी के लिए मुख्यमंत्री, उपमुख्मंत्री से लेकर जेएनयू कुलपति को भी पत्र लिख चुके है। लेकिन अभी तक उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया है। विनोद का कहना हैं कि वह वह दुनिया के ऐसे इकलौते इंसान हैं, जिनके पास विभिन्न तरह की टाइपिंग का रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के साथ भारत का नाम भी विश्व भर में रोशन किया है। इसके बाद भी मुझे नौकरी के लिए दर-बदर भटकना पड़ रहा है।
विनोद की तीन बेटियां और एक बेटा है। ऐसे में एडहॉक होने की वजह से विनोद को कम सेलरी मिलती है। इसकी वजह से वह अपने परिवार का पालन-पोषण भी सही ढंग से नहीं कर पा रहे हैं। विनोद का कहना है कि वो इसी तरह देश का नाम रोशन करते रहेंगे।

Related Posts

Leave a Reply