July 1, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक धर्म

खुला खुला सैंकड़ों साल पहले धरती पर एलियंस के हमले का राज, मिला प्रवाल की दीवार से घिरा उनका युद्धपोत  

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स 
एलियन और धरती। धरती पर एलियंस आये या नहीं इस बात को लेकर  सैकड़ों साल से  खोज की जा रही है। लेकिन अब  गोताखोर खोज ने यह दावा किया है की सैंकड़ों साल पहले एलियंस  धरती पर कदम रख चुके हैं! गोताखोर खोजी की मने तो उन्हें ‘बरमुडा ट्राइएंगल’ की तह से एक विशालकाय टुकड़ा मिला है, जो की एलियन के यान का हिस्सा हो सकता है। दो फुटबॉल मैदान के आकार जितने इस टुकड़े में कई तोपनुमा खांचे भी दिख रहे है। माना जा रहा है कि युद्धपोत जैसे इस यान का इस्तेमाल धरती पर हमला करने के लिए किया जाता था।
यह टुकड़ा मूंगे यानी प्रवाल की दीवार से घिरा हुआ है। यह पांच हजार साल पुराना हो सकता है। वैज्ञानिक हैरान हैं क्योंकि यहां प्रवाल का बढ़ना मुश्किल है। इसकी वजह से इसे बढ़ने में मदद मिली। दरअसल गोताखोर डैरेल मिक्लॉस समुद्र के नीचे सैकड़ों साल से छिपे खजाने को खोजते हैं और उनका शो डिस्कवरी चैनल पर प्रसारित होता है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह धरती पर एलियन की मौजूदगी का पहला सबूत हो सकता है।
मिक्लॉस कैरेबियाई समुद्र में जहाज के पुराने टुकड़ों को ढूंढने के लिए गोपनीय नक्शा इस्तेमाल करते हैं। इसे उनके दोस्त और नासा अंतरिक्ष यात्री गॉर्डन कूपर ने तैयार किया है। उनकी खोज पर डिस्कवरी चैनल ने कई एपिसोड तैयार किए हैं, जिन्हें दो सीजन में दिखाया गया।

Related Posts

Leave a Reply