May 20, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक धर्म

अद्भुत खोज : जरा सी गर्मी में आइस्क्रीम से भी जल्दी पिघल जाती है यह मछली  

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स 
देखि है कभी पिघलने वाली मछली ! जी हाँ इस दुनिया के अजीबो-गरीब संरचना का और बेजोड़ सृष्टि है यह मछली। पानी की सतह पर आते ही पिघलने वाली मछली को वैज्ञानिकों  ने काफी मसक्कत के बाद ढूंढा।  मछली की इस रहस्यमयी प्रजाति को प्रशांत महासागर में आठ किमी नीचे पाया गया। वैज्ञानिकों को अब तक अज्ञात रही स्नेलफिश की तीन प्रजातियां मिली हैं। इन नई प्रजातियों की खासियत यह है कि यदि इन्हें पानी की सतह पर लाया जाए तो पिघलने लगेंगी। ये मछलियां बहुत कमजोर और जेली सरीखे ढांचे से बनी हैं। इनका रंग भी देखने में विचित्र है। आटाकामा गर्त में ये मछलियां मिलीं।
पेरू और चिली के तट से 160 किमी दूर महासागर की तलहटी में इन्हें पाया गया। इसके बाद वैज्ञानिकों ने स्नेलफिश के नाम से जानी जाने वाली इन मछलियों को पकड़ने का सफल प्रयास किया। समुद्र के नीचे ठंडे जल में रहने वाली ये मछलियां सतह पर आते ही आइसक्रीम की तरह पिघलने लगती हैं। हालांकि समुद्र की तलहटी में ये बहुत सक्रिय रहती हैं। इन्हें देखने से यह भी साफ हो जाता है कि इनको भोजन के संकट से नहीं गुजरना पड़ता है।
इन मछलियों की सबसे मजबूत हड्डी इनके कानों और दांतों में होती है। कानों की हड्डी के सहारे इन मछलियां में संतुलन स्थापित करने की अद्भुत क्षमता होती है।

Related Posts

Leave a Reply