May 9, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक व्यापार

डॉलर के आगे औंधे मुँह गिरी इस देश का पैसा, हाल इतना बुरा की पैसों की जगह देने पड़ रहा सोना

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स 

डॉलर के सामने लगातार गिरता रुपया राजनीतिक गलियारों में भी खूब सुर्खियों में है। लेकिन एक देश और है, जिसकी करंसी डॉलर के सामने बहुत बुरी तरह पीटती दिख रही है। ईरान और इसकी करंसी रियाल का हाल डॉलर के सामने हर दिन बहुत बुरा होता जा रहा है। एक समय तो एक डॉलर की कीमत डेढ़ लाख रियाल के बराबर हो चुकी है। 13 सितंबर 2018 को एक डॉलर की कीमत 42105 रियाल हो चुकी थी।

डॉलर के सामने गिरते रियाल के कारण ईरान के मार्केट का बुरा हाल है। लोग बड़े खर्चों में रियाल की जगह अब सोने के सिक्के देकर काम चला रहे हैं।  खासकर प्रॉपर्टी खरीदने, शादी ब्याह या फिर मकान का रेंट देने के लिए लोग गोल्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं।

ईरान की करंसी रियाल में ये गिरावट दिसंबर से शुरू हुई। जब जब अमेरिका ने ईरान के साथ अपनी न्यूक्लियर डील तोड़ दी। 29 जुलाई को एक डॉलर की कीमत 1 लाख रियाल हो गई। इसलिए इस समय किसी बड़ी खरीददारी के लिए ईरान के लोग सोने के सिक्कों का इस्तेमाल कर रहे हैं। ईरान में इस समय एक गोल्ड कोइन की कीमत 4 करोड़ रियाल के बराबर हो गई है। हालांकि फिलहाल ये थोड़ा सुधरकर 3.6 करोड़ तक आ गई है।

सीहिति इतनी भयानक है कि, तेहरान में 95 स्क्वायर मीटर के अपार्टमेंट का किराया 2 सोने के सिक्के के रूप में वसूला जा रहा है। वह बताते हैं कि कई मकान मालिक तो किराया डॉलर में भी मांग रहे हैं।

Related Posts

Leave a Reply