February 23, 2025     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

सड़क पार करने पर मुर्गे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

ड़क पर चलने के लिए नियम होता है। इस ट्रैफिक नियम को सभी को पालन करना पड़ता है, लेकिन जब एक चिकन ने इस ट्रैफिक नियम का पालन करना चाहा तो उसे हवालात की हवा खानी पड़ी।
मामला स्टॉकलैंड का है, जहां पुलिस ने मार्केटगेट इलाके में पुलिस ने एक चिकन को गिरफ्तार कर लिया। खबर के अनुसार टेसाइड पुलिस ने एक मुर्गे को सिर्फ इसलिए पकड़ लिया क्योंकि वह सड़क पार कर रहा था।
पुलिस ने मुर्गे को गिरफ्तार कर लिया, क्योंकि मुर्गा पीक ऑवर्स के दौरान सड़क पार कर रहा था। मुर्गे की वजह से ट्रैफिक थम गई। ट्रैफिक जाम होने के बाद कुछ लोगों ने इसकी शिकायत कुछ गाड़ीवालों से कर दी। लोगों की शिकायत के बाद पुलिस ने मुर्गे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पहले उनके मालिक को ढूंढने की कोशिश की, लेकिन जब उसका मालिक नहीं मिला तो पुलिस ने मुर्गे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने स्कॉटलैंड में जानवरों के लिए काम करने वाली संस्था SSPCA से भी संपर्क किया। बाद में मुर्गे को आजाद कर दिया गया।

 

Related Posts